Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

होटल क्राउन पैलेस में बालाघाट के एक डॉक्टर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया

भोपाल के टीटी नगर स्थित होटल क्राउन पैलेस में बालाघाट के एक डॉक्टर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। होटल स्टाफ से इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।

सहन कुमार (36) मूलरूप से कर्नाटक के रहने वाले थे। वह बालाघाट के एक अस्पताल में बतौर गायनोकॉलोजिस्ट काम करते थे। हाल ही में उनका पत्नी से तलाक हुआ है। ऐसे में पुलिस मानकर चल रही है कि पारिवारिक कारणों के चलते डॉक्टर ने जान दी है।

दरवाजा नहीं खोला, अंदर से भी जवाब नहीं डॉक्टर सहन कुमार ने होटल के बाथरूम में फांसी का फंदा बनाकर जान दी। फंदा बिस्तर पर रखी लाल रंग की चादर से तैयार किया गया था। गुरुवार दोपहर तक जब सहन कुमार ने गेट नहीं खोला तो होटल कर्मचारी चेक करने पहुंचे। काफी आवाज देने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में गेट खोला गया।

मेडिकल काउंसिल के दफ्तर में मीटिंग थी सुसाइड केस का जांच कर रहे एसआई राघवेंद्र सिंह सिकरवार के मुताबिक सहन कुमार की भोपाल में एक मीटिंग होनी थी। मध्य प्रदेश मेडिकल काउंसिल के दफ्तर में बोर्ड ऑफिस के पास उन्हें जाना था। इससे पहले ही उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

दो मोबाइल फोन, इयरफोन समेत बैग जब्त पुलिस को मौके पर डॉक्टर सहन कुमार के दो मोबाइल फोन एक स्टूल पर रखे मिले हैं। एक मोबाइल पर इयरफोन कनेक्ट था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कॉल पर किसी से बात करने के बाद उन्होंने जान दी है।

डॉक्टर के दोनों फोन समेत पूरा सामान पुलिस ने जब्त कर लिया है। कमरे की तलाशी में फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उनका हाल ही में तलाक हुआ था, इस बात की जानकारी पुलिस को उनके एक दोस्त ने दी है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img