Wednesday, September 30, 2026
32 C
Bhopal

हंगामे के चलते रद्द हुआ शिवराज का किसान संवाद कार्यक्रम

सतना में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले पुलिस और कांग्रेसियों की झड़प हो गई। कांग्रेस ने खाद संकट को लेकर शिवराज के घेराव और काले झंडे दिखाने का ऐलान किया था। हंगामा बढ़ने की आशंका को देखते हुए केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

घटना गुरुवार देर शाम की है। शिवराज दोपहर 3 बजे जिले के कुंदहरी में किसान संवाद में शामिल होने वाले थे। ऐनवक्त पर कार्यक्रम कैंसिल होने को लेकर कांग्रेस नेत्री डॉ. रश्मि पटेल ने कहा, सरकार जनता की आवाज से डर गई है, इसलिए मंत्री का कार्यक्रम बदल दिया गया।

पुलिस और कांग्रेसियों की झड़प की दो तस्वीरें

कांग्रेस ने किया था घेराव का ऐलान नागौद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं डॉ. रश्मि पटेल ने अपने समर्थकों के साथ बिहटा गांव में केंद्रीय मंत्री के विरोध की तैयारी की थी। कांग्रेस का आरोप है कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है। सरकार इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है।

उचेहरा थाने और अन्य थानों से पुलिस बल बुलाकर गांव में तैनात कर दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता हाईवे की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस हुई। इसके बाद दोनों में झड़प हो गई। कुछ कार्यकर्ता हाईवे पर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

Hot this week

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img