Sunday, June 28, 2026
29.2 C
Bhopal

भोपाल एम्स में नौकरी के नाम पर ठगी

भोपाल के एम्स में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो महिलाओं ने चार लाख रुपए की ठगी कर ली। आधा दर्जन लोगों से गार्ड बनवाने के नाम पर रकम ऐंठी गई थी। जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित थाने पहुंचे और शिकायत की। आवेदन की जांच के बाद बागसेवनिया पुलिस ने गुरुवार देर रात एफआईआर दर्ज कर ली। आरोपी महिलाओं की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

पुलिस के मुताबिक विकास नगर निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र रमेश रघुवंशी (37) एम्स में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वहीं आरोपी रुबीना बी भी सिक्योरिटी गार्ड है और दूसरी आरोपी रिहाना बी एम्स में हाउस कीपिंग का काम करती है। दोनों महिलाओं ने देवेंद्र कुमार की बहन समेत करीब आधा दर्जन लोगों को एम्स में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर करीब चार लाख रुपए लिए थे।

वर्दी देकर बताया जल्द होगी ज्वाइनिंग

यह रकम आरोपियों ने अपने बैंक खातों के माध्यम से ली थी। मार्च महीने में रकम लेने के बाद दोनों महिलाओं ने पीडितों को सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी भी दे दी थी, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिल रही थी। इससे परेशान होकर देवेंद्र समेत सभी पीड़ितों ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने सिक्योरिटी एजेंसी से भी की बातचीतजांच में पुलिस ने जब सिक्योरिटी एजेंसी से बातचीत को पता चला कि उनकी महिलाओं से ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है। ये खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img