Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

भोपाल में फर्जी लेटरपैड से जमीन पर कब्जे का मामला

रोहित हाउसिंग सोसाइटी घोटाले के मास्टरमाइंड घनश्याम राजपूत और उनके बेटे विशाल राजपूत के खिलाफ कोलार थाने में धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज हुआ है। यह एफआईआर कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी घनश्याम ने भोपाल के देहरी कला स्थित फरियादी सौरभ जैन की जमीन पर कब्जा जमाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का फर्जी लेटरपैड इस्तेमाल किया। इस लेटरपैड पर खुद को उन्होंने भाजपा के “प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ” का सहसंयोजक बताया। जबकि जांच में स्पष्ट हुआ कि भाजपा में ऐसा कोई प्रकोष्ठ है ही नहीं।

भाजपा ने किया साफ इनकार भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से भी बयान दिया गया कि “प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रकोष्ठ” नाम से पार्टी का कोई स्थायी प्रकोष्ठ नहीं है। न ही घनश्याम सिंह राजपूत को कभी इस पद पर नियुक्त किया गया। इससे साफ हो गया कि आरोपियों ने प्रधानमंत्री और भाजपा के नाम का दुरुपयोग किया।

सौरभ जैन ने इस फर्जी लेटरपैड के आधार पर भोपाल डीसीपी को शिकायत भी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए लेटरपैड की जांच भाजपा कार्यालय से कराई गई। जहां पूरे मामले का खुलासा हुआ।

कोर्ट से दर्ज हुई एफआईआर

फरियादी की ओर से एडवोकेट सोनल नायक ने कोर्ट में पूरे मामले की जानकारी दी। कोर्ट के आदेश के बाद ही कोलार थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। घनश्याम राजपूत पहले से ही कई मामलों में आरोपी है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सीबीआई कोर्ट से उसे चार साल की सजा हो चुकी है। इसके अलावा ईओडब्ल्यू में भी उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। रोहित हाउसिंग सोसाइटी घोटाले में घनश्याम राजपूत को मास्टरमाइंड माना जाता है। ईओडब्ल्यू की जांच में संस्था के खातों से करीब 22 करोड़ रुपए की हेराफेरी का खुलासा हुआ था।

Hot this week

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img