Thursday, April 2, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का तेरहवीं कार्यक्रम

भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शनिवार को भगवा पार्टी (भारतीय गढ़ वार्ता पार्टी) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘गद्दार डोनाल्ड ट्रंप का त्रयोदशी कार्यक्रम’ आयोजित किया।

1 सितंबर को अंतिम संस्कार किया था। आज तेरहवीं कार्यक्रम में लोगों को भोजन भी कराया गया। इस दौरान ट्रंप के पुतले को जूतों की माला पहनाकर नारेबाजी की।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला ने बताया कि भारत पर 50% टैरिफ लगाना डोनाल्ड ट्रंप की दोषपूर्ण मानसिकता और विक्षिप्त सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन यह कदम दोनों देशों की मित्रता के खिलाफ है।

एक सितंबर को अंतिम संस्कार किया गया था

शिवाकांत शुक्ला ने कहा कि हमने ट्रंप को सद्बुद्धि दिलाने के लिए यह प्रतीकात्मक कार्यक्रम किया है। एक सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया था और आज उसी के तारतम्य में उनकी तेरहवीं की जा रही है। हमें उम्मीद है कि इस कार्यक्रम के बाद उन्हें सद्बुद्धि आएगी और भारत पर लगाया गया 50% का अनावश्यक टैरिफ खत्म होगा।

आयोजकों का कहना था कि यह मुहिम भारत में स्वदेशी को अपनाने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए है। उनका मानना है कि अमेरिका यदि भारत को नुकसान पहुंचाने वाली नीतियों पर अमल करता है तो ऐसे सांकेतिक कार्यक्रमों के जरिए विरोध दर्ज कराया जाता रहेगा।

27 अगस्त से लागू हो गया 50% टैरिफ

भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर 27 अगस्त से 50% टैरिफ लागू हो गया है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया टैरिफ भारत के लगभग ₹5.4 लाख करोड़ के एक्सपोर्ट को प्रभावित कर सकता है।

50% टैरिफ से अमेरिका में बिकने वाले कपड़े, जेम्स-ज्वेलरी, फर्नीचर, सी फूड जैसे भारतीय प्रोडक्ट्स महंगे हो जाएंगे। इससे इनकी मांग में 70% की कमी आ सकती है। चीन, वियतनाम और मेक्सिको जैसे कम टैरिफ वाले देश इन सामानों को सस्ते दाम पर बेचेंगे। इससे भारतीय कंपनियों की अमेरिकी बाजार में हिस्सेदारी कम होगी।

Hot this week

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...

Topics

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img