Sunday, November 15, 2026
28.1 C
Bhopal

महिला ने भाजपा नेता और सोना-चांदी कारोबारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई शादी का वादा किया था। इस रिश्ते से उनका एक बच्चा भी है अब उसके साथ रहने से इनकार कर दिया

ग्वालियर में एक महिला ने भाजपा नेता और सोना-चांदी कारोबारी मुक्तेश जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 5-6 साल से मुक्तेश जैन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस दौरान दोनों पति-पत्नी की तरह रहे और मुक्तेश ने उसे शादी का वादा किया था। इस रिश्ते से उनका एक बच्चा भी है। अब मुक्तेश ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया है।

महिला का आरोप है कि मुक्तेश उस पर 3 लाख रुपए लेकर रिश्ता खत्म करने का दबाव बना रहे हैं। महिला ने कहा कि वह मुक्तेश के साथ ही रहना चाहती है। उसका मानना है कि इस तरह से रिश्ता खत्म करना उसके और उसके बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा।

महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है। उसने कहा कि उसने अपनी जिंदगी के कई साल मुक्तेश को दिए, लेकिन अब वे शादी के वादे से मुकर गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

सीएसपी कृष्ण पाल सिंह ने बताया

पीड़ित महिला ने जनसुनवाई में आकर भाजपा नेता पर शादी का झांसा देकर गलत काम और जान से मारने की धमकी की शिकायत की है। महिला के आवेदन के बाद संबंधित थाना प्रभारी को मामले की जांच का कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

Topics

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img