Sunday, June 28, 2026
33.4 C
Bhopal

भोपाल में डंपर और यात्री बस की टक्कर

भोपाल के खजूरी सड़क थाना इलाके में 11 मील श्याम पैलेस होटल के सामने बस और डंपर की भिड़ंत हो गई। एक ब्रेकर पर डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगाए थे, इससे पीछे से आ रही बीआर ट्रैवल्स की बस डंपर में पीछे से टकरा गई। हादसे के समय बस में 20-25 यात्री सवार थे। इनमें ड्राइवर-कंडक्टर सहित एक यात्री को गंभीर चोट आई है।

तीनों को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आज तड़के सुबह करीब चार बजे की है। सुबह पांच बजे तक 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। खजूरी सड़क थाना पुलिस के जवान और ग्रामीण भी रेस्क्यू में शामिल रहे।

उज्जैन से नागपुर जाने के लिए रवाना हुई थी बस

पुलिस के मुताबिक बीआर ट्रैवल्स की बस देर रात उज्जैन से नागपुर जाने के लिए रवाना हुई थी। खजूरी सड़क इलाके में जिकजैक ब्रेकर देख एक डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस डंपर से टकरा गई।

कैबिन में बैठे तीनों लोग गंभीर घायल

इस हादसे में बस के कैबिन में बैठे ड्राइवर प्रकाश पुरोहित निवासी उज्जैन, कंडक्टर किरण पुत्र राधेश्याम सहित यात्री चेतन पुत्र बाबूलाल निवासी बैरसिया को गंभीर चोट आई हैं। एक दर्जन से अधिक यात्रियों को मामूली चोट थीं। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई। वहीं, गंभीर घायल तीनों व्यक्तियों का हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रकाश और किरण के दोनों पांव फ्रैक्चर हो गए हैं

बस और डंपर दोनों के चालकों पर होगी कार्रवाई

टीआई नीरज वर्मा के मुताबिक डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, बिना काॅशनरी कमांड दिए। बस ड्राइवर भी निर्धारित दूरी मैंटेन नहीं कर वाहन चला रहा था। जिससे हादसा हुआ है, लिहाजा दोनों वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल: जमीन विवाद में स्कूल वैन पर हमला, बच्चों के सामने चालक को तलवार से काटा

​भोपाल। शहर के कोलार इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img