Tuesday, November 17, 2026
27.1 C
Bhopal

थाना तलैया पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया

थाना तलैया पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात एक युवक को 1 किलो 842 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 27 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी और डीसीपी जोन-3 अभिनव चौकसे के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। एडीसीपी जोन-3 शालिनी दीक्षित और एसीपी कोतवाली चन्द्रशेखर पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपक डहेरिया ने विशेष टीम गठित कर तलैया क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान इतवारा कलारी के पास रहने वाले नीलेश संकत को 1.842 किलो गांजे के साथ पकड़ा गया।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच में पता चला कि नीलेश संकत के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2023 में मंगलवारा थाने में मारपीट व धमकी का मामला दर्ज हुआ था। इसी साल तलैया थाने में बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी है। अब गांजा तस्करी के मामले में तीसरा अपराध दर्ज किया गया है।

Hot this week

भोपाल: महिला को गोली मारने के मामले में कुख्यात मुख्तार मलिक का बेटा यासीन गिरफ्तार

भोपाल। टीलाजमालपुरा इलाके में करीब एक महीने पहले महिला...

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

Topics

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img