Thursday, October 1, 2026
22.1 C
Bhopal

मुआवजा राशि नहीं देने पर ऑफिस कुर्की के आदेश

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को 15 लाख 73 हजार 601 रुपए की मुआवजा की राशि अदा नहीं किए जाने पर नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मंडल प्रबंधक कार्यालय एमपी नगर जोन -2 भोपाल की संपत्ति को जिला जज जयंत शर्मा ने कुर्क किए जाने के आदेश दिए हैं।

आवेदिका की ओर से एडवोकेट एलबी यादव द्वारा दायर की गई याचिका की सुनवाई के बाद अदालत ने यह आदेश दिए हैं। आवेदिका तारा जेतमाल पत्नी राजेश जेतमाल निवासी बैरागढ़ भोपाल को 28 नवंबर 2023 को गांधी नगर में कार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। एडवोकेट एलबी यादव द्वारा आवेदिका की ओर से अदालत में मुआवजे की अर्जी दायर की गई थी।

अदालत ने 2 मई 2025 को फैसला सुनाते हुए कार मालिक , ड्राइवर और नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 15 लाख 73 हजार 601 रुपए की मुआवजा की राशि आवेदिका को संयुक्त रूप से अथवा पृथक-पृथक अदा किए जाने के आदेश दिए थे। मुआवजा राशि प्राप्त न होने पर एडवोकेट एलबी यादव द्वारा आवेदिका की ओर से अर्जी दायर कर मुआवजा राशि अदा कराए जाने की मांग की गई थी।

जिला जज जयंत शर्मा ने याचिका की सुनवाई के बाद बीमा कंपनी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मंडल प्रबंधक कार्यालय एमपी नगर जोन -2 भोपाल की संपत्ति को कुर्क किए जाने के आदेश दिए हैं।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img