Thursday, October 1, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल के बड़े तालाब में मिला लापता युवक का शव

भोपाल के बड़े तालाब में दो दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार की दोपहर को मिला है। मृतक की पहचान कर ली गई है। बॉडी को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक चुन्नू खान पिता काले खान (30) हरी मजार के पास करोंद का रहने वाला था। वे कारपेंटरी का काम करता था।

मृतक के बड़े भाई फरीद ने बताया कि बुधवार की दोपहर को एक बजे घर से निकला था। रिश्ते के साले मुजाहिद और शोएब के पास जाने का बोलकर गया था। चुन्नू की पत्नी रेहाना का कॉल मेरे पास आया। बताया कि पति कॉल नहीं उठा रहे हैं। उसे अनहोनी की आशंका थी। रेहाना ने फरीद से कहा कि शोएब और मुजाहिद इकबाल मैदान के पास हैं।

भाई तलाश करता हुआ वहां पहुंचा तो शोएब मिल भी गया। चुन्नू के संबंध में शोएब ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया और वहां से चला गया। फरीद का आरोप है कि मुजाहिद और शोएब आए दिन भाई पर अड़ीबाजी करते थे। मारपीट करते थे, उन्हें पूरा यकीन है कि दोनों ने सुनियोजित ढंग से हत्या के बाद बॉडी को तालाब में फेंका है।

पत्नी की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज हुई थी

पत्नी रेहाना की आखिरी बार पति चुन्नू से बात हुई तब उसने अपनी लोकेशन इकबाल मैदान के पास होना बताया। लिहाजा रेहान की शिकायत पर तलैया पुलिस ने चुन्नू की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी।

तालाब में मिला लापता युवक का शव

चुन्नू का शव शुक्रवार की दोपहर को वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब से मिला है। परिजनों से उसकी शिनाख्त कराने के बाद पुलिस ने बॉडी को पीएम के लिए रवाना किया। शुक्रवार की दोपहर को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img