Sunday, August 16, 2026
24.1 C
Bhopal

प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक ने 132 करोड़ की जानकारी छिपाई

इंदौर शहर के इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में 60 से ज्यादा सोसाइटी और व्यक्तिगत खातों में जमा लगभग 132 करोड़ रुपए की जानकारी बैंक प्रबंधन ने आयकर विभाग को नहीं दी। यह राशि खातों में जमा होने के बाद आयकर अधिनियम के प्रावधानों के तहत विभाग को सूचित किया जाना आवश्यक था।

आयकर विभाग की ओर से 24 सितंबर को बैंक के मुख्य कार्यालय में स्पॉट वेरिफिकेशन की कार्यवाही शुरू की गई, जो 25 सितंबर की शाम तक चली। इस दो दिन की जांच में सामने आया कि बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक की अवधि में 60 से अधिक खातों की जानकारी विभाग को साझा नहीं की।

इन खातों में कई अलग-अलग सोसाइटी और व्यक्तिगत खातेदार शामिल हैं। जांच में यह तथ्य सामने आया कि,

  • कई चालू खातों में 50 लाख रुपए से अधिक नकद जमा किए गए।
  • बचत खातों में 10 लाख रुपए से अधिक नकद जमा पाए गए।
  • 10 लाख से अधिक के फिक्स डिपॉजिट भी बनाए गए।

इन सभी लेन-देन को मिलाकर कुल राशि लगभग 132 करोड़ रुपए होती है, जिसकी जानकारी SFT (स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंस ट्रांजेक्शन) फाइलिंग के माध्यम से आयकर विभाग को दी जानी चाहिए थी।

बैंक प्रबंधन ने कहा- सहयोग करेंगे

बैंक प्रबंधन ने अब इस मामले में आगे हर संभव सहयोग का आश्वासन आयकर अधिकारियों को दिया है। बैंक ने यह भी कहा है कि वह अपनी SFT फाइलिंग प्रक्रिया में हुई गलतियों को सुधारने के लिए कदम उठाएगा और जिन तकनीकी या प्रणालीगत कारणों से यह चूक हुई, उन्हें जल्द ही आयकर विभाग से संपर्क कर दुरुस्त किया जाएगा।

यह स्पॉट वेरिफिकेशन की कार्यवाही आयकर निदेशक डॉ. सुधाकर एन. शिंदे के निर्देशन में, इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन विंग भोपाल द्वारा की गई।

यह है आयकर नियम

आयकर अधिनियम की धारा 285 BA के अनुसार को-ऑपरेटिव बैंक्स को भी वित्त वर्ष के दौरान चालू खाते में 50 लाख से ज्यादा एवं बचत खाते में 10 लाख रुपए से अधिक नकद जमा करने एवं 10 लाख से अधिक के फिक्स डिपाजिट बनाने वाले खातों की जानकारी देने की आयकर विभाग को सही-सही एवं पूर्ण जानकारी देने की बाध्यता है।

Hot this week

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...

Topics

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img