Thursday, October 1, 2026
30.3 C
Bhopal

26 सितंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

1. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना में बड़ा ऐलान किया है। भाई दूज से लाड़ली बहनों को 1500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। अभी तक 1250 रुपये मिलते थे। साल 2028 तक राशि 3000 रुपये करने का लक्ष्य रखा गया है। 
2.इंदौर में लव जिहाद रोकने के लिए भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ ने शीतलामाता बाजार के व्यापारियों से कहा है कि वे अपनी दुकानों से मुस्लिम कर्मचारियों को हटा दें। गौड़ ने 25 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया था, जो कि कल पूरा हो चुका है। गौड़ का कहना है कि अभी हम एक दिन और देखेंगे। हमारी बात नहीं मानी तो हम इसे अपने तरीके से निपटाएंगे।
3. ग्वालियर जिले की डबरा तहसील स्थित मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की शाखा में असली सोने को बदल नकली रखने का बड़ा घोटाला सामने आया है। कंपनी की ऑडिट के दौरान पता चला कि 26 ग्राहकों का 4 किलो 380 ग्राम असली सोना बदलकर नकली रख दिया गया। गायब सोने की कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपए आंकी गई है।
4. इंदौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछले दिनों एक यात्री को चूहे ने काट लिया था। इस मामले में एयरपोर्ट प्रबंधन ने पेस्ट कंट्रोल कंपनी पर सिर्फ 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं लापरवाही करने वाले डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह को हटाकर दूसरे डॉक्टर को रखा गया है। वहीं एयरपोर्ट पर सफाई करने वाली कंपनी पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 
5. उत्तर मध्य रेलवे के धौलपुर-बीना के 321 किमी लंबे रेल खंड को रेल दुर्घटना रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से लैस आधुनिक टक्कररोधी तकनीक कवच 4.0 से लैस किया जाएगा। इसके लिए 300 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी, जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्यादेश जारी कर दिया गया है। संबंधित कंपनी ने प्राथमिक कार्य भी शुरू कर दिया है। 
6. धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र के ग्राम आली से शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक अज्ञात युवक ने घर में घुसकर 5 वर्षीय मासूम की धारदार फालिया से निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
7. जबलपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला भाजपा के सुभाषचंद्र बोस मंडल अध्यक्ष अमित राय की मां अनुसुईया राय के साथ हुई चेन स्नैचिंग की घटना है। यह वारदात जयप्रकाश नगर दुर्गा मंदिर के पास शुक्रवार सुबह घटी, जब अनुसुईया राय मंदिर में दर्शन करने गई थीं।
8. मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार ने अब झूठी शिकायतें कर अधिकारियों-कर्मचारियों को ब्लैकमेल करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लोक सेवा प्रबंधन विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी करते हुए ऐसे लोगों की जानकारी तय फार्मेट में तलब की है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img