Thursday, October 1, 2026
32.6 C
Bhopal

प्रेमी शादी का वादा करके मुकरा कहा-मर जाओ युवती ने किया सुसाइड

इंदौर के भंवरकुआं इलाके में प्रेमिका की मौत के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने शादी का वादा करके बाद में मुकर गया था, जिससे युवती ने आत्महत्या कर ली।

भंवरकुआं पुलिस के एसआई धर्मवीर सिंह चौहान ने बताया कि आरती (पुत्री गुलाब शर्मा, निवासी भंवरकुआं) ने 28 अप्रैल को आत्महत्या कर ली थी। मौके से पुलिस ने उसका आईफोन जब्त किया था। मोबाइल की जांच में इंस्टाग्राम चैटिंग और कॉल रिकॉर्डिंग मिली।

चैटिंग के अनुसार, 24 अप्रैल को आरती और उसके प्रेमी प्रशांत (पुत्र मोहन चंद्र तिवारी, निवासी बद्रीपुरा, हल्द्वानी, उत्तराखंड) के बीच बहस हुई थी। इसमें प्रशांत ने आरती से कहा था कि “उसका सिर्फ इस्तेमाल किया है।” इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर भी विवाद हुआ।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि प्रशांत ने आरती से शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में इंकार कर दिया। आरती के पिता और परिवार के अन्य लोगों ने भी पुलिस को दिए बयानों में यही बात बताई।

सभी तथ्यों और सबूतों के आधार पर पुलिस ने प्रशांत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Hot this week

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

Topics

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img