Sunday, August 16, 2026
23.1 C
Bhopal

पिछले दिनों हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने को किया पर्दाफाश

एरोड्रम थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश किया। हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिफ्ट देने की बात पर हुए झगड़े में आरोपी ने सीमेंट का ब्लॉक मारकर युवक की हत्या कर दी थी। महिला से मिले सुराग के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि बीते 23 सितंबर को केंद्रीय स्कूल के पास एयरपोर्ट रोड पर लोडिंग रिक्शा चालक दीपक किरण (50) पिता मोहनलाल निवासी कैला माता मंदिर सिद्धार्थ नगर गांधी नगर का शव सिर पर चोट लगने से लहूलुहान हालत में मिला था, जिसे 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

मामला संदिग्ध लग रहा था। इस पर टीम ने जांच शुरू की। इस बीच एक महिला ने घटना के बारे में जानकारी। जानकारी आधार पर मामला हत्या का मिला। इसके बाद पुलिस की टीम ने अपनी जांच पड़ताल शुरू की।

मुखबिर तंत्र एक्टिव किया, सीसीटीवी खंगाले

उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर ज्यादा सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। इलाके में सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके साथ ही मुखबीर तंत्र भी एक्टिव किया। जिसके बाद पुलिस को आरोपी की जानकारी मिली। टीम ने घेराबंदी की आरोपी गणेश (30) पिता मधुकर रणसिंगे निवासी नेनौद मल्टी गांधी नगर इंदौर को पकड़ा। पकड़ने के दौरान वह चोटिल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह किराए का ई-रिक्शा चलाता है।

लिफ्ट नहीं देने की बात पर हुआ विवाद

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दीपक किरण मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे उन्होंने आरोपी की रिक्शा रोककर गांधी नगर जाने के लिए लिफ्ट मांगी। आरोपी ने लिफ्ट देने से मना कर दिया। इस बात पर आरोपी और दीपक का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने दीपक किरण के सिर पर सड़क पर पड़ा सीमेंट का ब्लॉक मार दिया।

जिससे दीपक किरण गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि आरोपी ने घर जाने के बाद उसकी भाभी और उनके बच्चों के साथ मारपीट की और वहां से भाग निकला। पुलिस को ये जानकारी भी मिली है कि घटना के वक्त आरोपी नशे में था।

कहां-कहां रुका इसकी जानकारी निकालेंगे

डीसीपी ने बताया कि आरोपी अस्पताल में इलाजरत है। इसके बाद उसका पुलिस रिमांड लेकर उससे पूछताछ की जाएगी कि वह कहां-कहां रुका। घटना के बारे में उसने परिवार को बताया या नहीं। सीसीटीवी फुटेज से ये पता चला है कि घटना के वक्त आरोपी अकेला ही था। डीसीपी ने बताया कि महिला ने पुलिस की मदद की उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तरफ से पुरस्कृत भी कराया जाएगा।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img