Saturday, September 26, 2026
20.9 C
Bhopal

6 नवंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

भोपाल के कोहेफिजा इलाके में एक 25 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक युवक जिसने अपना नाम दिनेश बताकर संबंध बनाए बाद में अपनी असल पहचान बताने के बाद उस पर लगातार उत्पीड़न और दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे मारपीट भी की तथा जबरन बुर्का पहनाकर साथ ले जाने का प्रयत्न किया।
पीथमपुर में इंडोरामा सेक्टर-3 स्थित शिवम इंडस्ट्रीज कंपनी में बुधवार देर रात लगी भीषण आग के बाद गुरुवार सुबह बड़ा खुलासा हुआ है। आग पूरी तरह बुझने के बाद जब फैक्ट्री परिसर में जांच की गई, तो आयल टैंकर के अंदर दो कंकाल मिले। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फैक्ट्री के ही कर्मचारी थे, जो आग की लपटों में फंस गए और बाहर नहीं निकल पाए।
खरगोन के जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर खरगोन-इंदौर मार्ग स्थित बालसमुद में पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को सुबह 6.30 बजे सड़क हादसा हो गया। इसमें मिनी ट्रक और सब्जियों से भरी पिकअप की भिड़ंत हो गई। इसमें वाहनों चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई पर जूता उछालने वाले वकील राकेश किशोर इस समय खजुराहो में हैं। जिन्होंने बुधवार को मंदिर के दर्शन कर ध्यान लगाया था। गुरुवार को उन्होंने खजुराहो के जवारी मंदिर के सामने बगलामुखी हवन किया। इस दौरान मूर्ति को लेकर याचिका लगाने वाले राकेश दलाल सहित अन्य संत शामिल रहे। जहां विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।
बालाघाट जिले के कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम नांदी में व्यापारी दंपती की हत्या का खुलासा हुआ ही नहीं कि 53 दिन बाद फिर से एक पति-पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर के अंदर दंपती के शव रक्तरंजित हालात में पाया गया। हत्या की वारदात कटंगी तहसील मुख्यालय के वार्ड नंबर दो के नत्थी टोला रोड अर्जुन नाला की है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के सिधारे का पूरा गांव में 45 साल के अशोक पुत्र गंगाराम माहौर का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के भाई ने आरोप लगाए कि गांव के एक वाल्मीकि परिवार की बहू अपने मायके से भाग गई, इसके आरोप अशोक के बेटे पर लगाए जा रहे हैं।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img