Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

भाईयों में मारपीट घायल बड़ा भाई घर के आंगन में सोया सुबह मृत मिला

रतलाम में खाना खाने की बात पर दो भाइयों में मंगलवार शाम को विवाद हो गया। आपस में मारपीट हो गई। मारपीट में बड़ा भाई घायल हो गया। घर के आंगन में घायल अवस्था में सो गया। सुबह जब उसे उठाया तो उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा बनाकर शव पीएम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा।

बुधवार सुबह मिला शव घटना रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उमर गांव के दर्जनपाड़ा गांव की है। मृतक का नाम मंगलसिंह पिता हिमा वसूनिया है। मृतक अपने छोटे भाई जितेंद्र व माता-पिता के साथ रहता था। पास में एक छोटा भाई रमेश भी अपने परिवार के साथ रहता है।

मंगलवार रात मंगलसिंह व इसके छोटे भाई जितेंद्र के बीच शराब के नशे में खाना खाने को लेकर विवाद हुआ। छोटे भाई जितेंद्र ने बड़े भाई मंगलसिंह को खाना खाने को कहा। मंगलसिंह ने कहा कि तू सो जा मैं खा लूंगा। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया।

जितेंद्र ने बड़े भाई मंगलसिंह के साथ थप्पड़ व मुक्कों से मारपीट की। इससे उसके चेहरे एवं बाएं हाथ पर चोट लगी। झूमाझटकी में मंगलसिंह ने नीचे गिर गया। इससे उसके सिर पर बाएं तरफ सिर में चोट लगी। फिर वह घर के आंगन में ही सो गया। सुबह 6 बजे सबसे छोटे भाई रमेश की पत्नी उठी तो जेठ मंगलसिंह को उठाया को वह मृत पाया है।

हत्या का केस दर्ज

सूचना पर रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया, सब इंस्पेक्टर एमआई खान व पुलिसकर्मी पहुंचे। बाद में जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मृतक के सबसे छोटे भाई रमेश की पत्नी की रिपोर्ट पर आरोपी जेठ जितेंद्र उर्फ जीतू वसूनिया की रिपोर्ट पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को राउंडअप किया।

आरोपी भाई जितेंद्र वसूनिया को पुलिस ने राउंडअप कर लिया।

छोटा भाई बोला दोनों शराब पी रहे थे

शव लेकर रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे मृतक के छोटे भाई रमेश वसूनिया ने बताया कि घटना के समय मैं घर पर नहीं था। रात में रावटी से गांव लौटा और सो गया। दोनों बड़े भाई दो दिन से लगातार शराब पी रहे थे। रात में क्या हुआ मुझे नहीं मालूम। हालांकि भाई खाना खाने की बात के विवाद को नकार रहा है। लेकिन इसकी पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने भाई पर धारा 296, 115(2) व 103(1) के तहत हत्या का केस दर्ज किया है।

पत्नी ने छोड़ रखा था

भाई रमेश ने बताया कि मृतक बड़े भाई मंगलसिंह की पत्नी ने 15-20 साल से छोड़ रखा है। इसके एक बेटा व एक बेटी भी है। लेकिन आज तक हमने उन्हें नहीं देखा। वहीं आरोपी जितेंद्र की भी शादी नहीं हुई है। रावटी थाना के सब इंस्पेक्टर एमआई खान ने बताया कि केस दर्ज कर घटनाक्रम की विवेचना की जा रही है।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img