Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद: नए राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री का निर्वाचन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया आज (12 नवंबर 2025) मुंबई स्थित केंद्रीय कार्यालय से संपन्न हुई।

  • नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष: प्रो. (डॉ.) रघुराज किशोर तिवारी (रीवा, मध्यप्रदेश)
  • आप जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के रीवा परिसर में आचार्य हैं।
  • आप वर्ष 2025-26 सत्र के लिए अध्यक्ष चुने गए हैं।
  • पुनर्निर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री: डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी (इंदौर, मध्यप्रदेश)
  • आप श्री अरबिंदो इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस, इंदौर में MD (सामुदायिक चिकित्सा) के अध्ययनरत हैं।
  • आप आगामी सत्र 2025-26 हेतु महामंत्री पद पर पुनर्निर्वाचित हुए हैं।
    चुनाव अधिकारी प्रो. (डॉ.) मासाड़ी बापूराव ने घोषणा करते हुए बताया कि दोनों पदाधिकारी उत्तराखंड के देहरादून में 28, 29 और 30 नवंबर को आयोजित होने वाले 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में अपना कार्यभार संभालेंगे।
    डॉ. रघुराज तिवारी एक प्रतिष्ठित कृषिविज्ञान आचार्य हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। वहीं, डॉ. वीरेन्द्र सोलंकी छात्रहितों के लिए कई सफल आंदोलनों का नेतृत्व कर चुके हैं, जिनमें निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस वृद्धि का विरोध प्रमुख है।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img