Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

बुजुर्ग से रुपए छीनने की कोशिश की विरोध किया तो लुटेरों ने पत्थर मारकर हत्या कर दी

इंदौर में लुटेरे ने बीच सड़क पर बुजुर्ग को रोका। रुपए छीनने की कोशिश की। बुजुर्ग ने विरोध किया तो लुटेरों ने पत्थर मारकर हत्या कर दी। इस दौरान रास्ते से लोग गुजरते रहे, लेकिन किसी ने भी बुजुर्ग की मदद नहीं की। ये पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

घटना खजराना इलाके में गुरुवार रात की है। 65 वर्षीय परमेश्वर बोरे को सड़क पर पड़ा देख, एक राहगीर ने उनके बेटे को इसकी जानकारी दी। बुजुर्ग के बेटे ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने मानने से इनकार कर दिया।

शुक्रवार को लूट और हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। तब जाकर पुलिस ने जांच कर आरोपियों की गिरफ्तार की बात कही। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक बदमाश लूट की नीयत से बुजुर्ग के पास पहुंचा और उनसे पैसे छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने हत्या कर दी और भाग निकला।

काम से घर लौट रहे थे परमेश्वर बेटे लोकेश ने बताया कि पिता रात की ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान बदमाश ने उन्हें रोका। लोकेश का कहना है कि मौके पर मौजूद एसआई अनिल गौतम को उन्होंने हत्या की आशंका बताई थी, लेकिन उन्होंने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया।

घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे थे परिजन बुधवार रात बुजुर्ग को घायल अवस्था में परिजन एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग के सिर में चोट के निशान थे। परिवार के लाेगाें ने पुलिस को बताया था कि घर से आगे की गली में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास वह घायल मिले थे। उस वक्त वे होश में नहीं थे।

Hot this week

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

Topics

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img