Thursday, October 1, 2026
22.1 C
Bhopal

बिलासपुर में नाबालिग ने सड़क​ किनारे काम कर रहे श्रमिकों पर चढ़ा दी कार, एक की मौत

बिलासपुर। लिंक रोड में स्वदेशी प्लाजा के सामने तेज रफ्तार कार सड़क किनारे काम कर रहे श्रमिकों पर चढ़ गई। कार को 17 वर्षीय किशोर चला रहा था। दुर्घटना में एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। उसके साथ काम कर रही चार महिलाओं समेत आठ लोगों को चोटे आई है। घायलों को​ सिम्स में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उनका पालतू कुत्ता कार की स्टेयरिंग में चढ़ गया था। इसके कारण वह कार से नियंत्रण खो बैठा।

तारबाहर थाना प्रभारी पारस पाठक ने बताया कि रविवार की दोपहर भारतीय नगर में रहने वाले एसईसीएल कर्मी का 17 वर्षीय बेटा अपने पालतू कुत्ते का उपचार कराने डाग हास्पिटल गया था। उपचार के बाद वह घर लौट रहा था। कार में उसके साथ 14 वर्षीय किशोर भी मौजूद था। स्वदेशी प्लाजा के पास उनका पालतू कुत्ता स्टेयरिंग में आ गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे काम कर रहे श्रमिकों को अपने चपेट में ले लिया।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा का निरीक्षण सीईओ ने किया

हादसे में चिंगराजपारा में रहने वाली सरस्वती गोंड़ की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार मिट्टी के ढेर में चढ़कर पलट गई। कार की चपेट में आकर वहां काम कर रहीं चार महिलाओं समेत आठ श्रमिक घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चला रहे नाबालिग को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इधर आनन—फानन में घायलों को अस्पताल भेजा गया। सिम्स में घायलों का उपचार किया जा रहा है।

ठेकेदार ने आधी सड़क में फैल रखी थी निर्माण सामग्री

सड़क किनारे चल रहे काम के कारण ठेकेदार ने निर्माण सामग्री आधी सड़क तक फैला रखी थी। इसके कारण मौके पर यातायात बाधित हो रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार कार के ​अनियंत्रित होने से हादसा हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर पहले निर्माण सामग्री को हटवाया।

ये हुए घायल

दुर्घटना में श्याम सुंदर 45 वर्ष निवासी ग्राम फरहदा, भोली पटेल 35 वर्ष फरहदा, रानी पटेल 19 वर्ष ग्राम फरहदा, रत्ना पटेल 18 वर्ष ग्राम फरहदा, अभय पटेल 22 वर्ष ग्राम फरहदा, संजू पोर्ते 23 वर्ष साइंस कालेज के पीछे चांटीडीह, रामलाल 50 वर्ष ग्राम फरहदा, रमशीला साहू 55 वर्ष केकसी( जोंधरा) घायल हुए हैं।

एसपी पहुंचीं अस्पताल

हादसे की सूचना पर एसपी पारुल माथुर ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद वे सिम्स गईं। अस्पताल में उन्होंने घायलों का हाल जाना। इसके बाद तारबाहर थाना प्रभारी को आरोपित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img