Thursday, February 12, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में साइबर ठगों से घबराए एडवोकेट ने किया सुसाइड

भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में सोमवार को एक वरिष्ठ एडवोकेट ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा गया है कि किसी व्यक्ति ने फोन पर वकील को बताया था कि दिल्ली में हुई साजिश में तुम्हारा नाम आ गया है। अब जल्द ही तुम्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके शव का बुधवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार 68 वर्षीय शिवकुमार वर्मा बरखेड़ी इलाके में रहते थे। वे वरिष्ठ एडवोकेट थे तथा वर्तमान में वकालत की प्रेक्टिस करते थे। मंगलवार रात करीब 7:30 बजे उन्होंने अपने घर में फांसी लगा ली। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाकर जांच शुरू की।

सुसाइड नोट में क्या लिखा

पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है जिसमें वर्मा ने लिखा है कि पिछले दिनों उनके पास किसी अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया था। उसने कहा था कि तुम्हारा नाम हाल ही में दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम धमाके में आया है।

जानकारी सामने आई है कि आतंकी साजिश में तुम्हारे बैंक खाते से फंडिंग की गई। यह फोन आने के बाद से वे तनाव में रहने लगे थे। पुलिस का अनुमान है कि आतंकी साजिश में फंसाने के नाम पर धमकी देकर उनसे ठगी की कोशिश की गई थी, लेकिन डर के कारण उन्होंने जान दे दी।

Hot this week

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

करेंसी एक्सचेंज के नाम पर ठगी , नासिक के जालसाज ने भोपाल की युवती से ऐंठे 2.92 लाख

​राजधानी के गांधी नगर इलाके में करेंसी एक्सचेंज के...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img