Wednesday, September 30, 2026
26.1 C
Bhopal

MPBOCW के नाम से फर्जी यूट्यूब चैनल

मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल (MPBOCW) के नाम पर सोशल मीडिया पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। विभाग की पहचान और भरोसे को हथियार बनाकर एक फर्जी यू ट्यूब चैनल बनाया गया है, जिसमें MPBOCW के आधिकारिक वीडियो को कॉपी-पेस्ट कर अपलोड किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि यह कृत्य अवैध है और श्रमिकों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।

श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत साइबर और यूट्यूब को शिकायत भेजने के निर्देश दिए। उसके बाद विभाग ने औपचारिक रूप से कार्रवाई की शुरुआत कर दी है।

ऐसे पहचानें फर्जी चैनल

  • अधिकृत चैनल : MPBOCW – Official
  • फर्जी चैनल : MPBOCW MADHY PRADESH (@MPBOCW01)

विभाग ने कहा है कि इस नकली चैनल के जरिए श्रमिकों को योजनाओं के नाम पर गुमराह किया जा सकता है, इसलिए लोग सतर्क रहें, MPBOCW ने हाल ही में AI आधारित रील्स और शॉर्ट वीडियो लॉन्च किए थे, जिन्हें श्रमिकों की ओर से बेहतरीन प्रतिसाद मिल रहा है। योजनाओं और लाभों को सरल भाषा में समझाने का यह तरीका बेहद लोकप्रिय है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img