Thursday, July 2, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में एक युवक 5 साल की बच्ची के साथ बैड टच करते पकड़ाया युवक

भोपाल में एक युवक 5 साल की बच्ची के साथ बैड टच करते रंगे हाथ पकड़ाया है। वारदात शाहजहांनाबाद इलाके के पुराने बेनजीर कॉलेज में गुरुवार शाम की है।

आरोपी के खिलाफ देर रात अश्लील हरकत करने और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस ने आरोपी की औपचारिक गिरफ्तारी भी कर ली। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची का परिवार शाहजहांनाबाद थाना इलाके में ही रहता है। पिता मजदूरी करते हैं। पड़ोस में ही रहने वाला मोहित उर्फ गप्पू बच्ची को बहला फुसलाकर साथ ले गया था। उसे किराना दुकान से बिस्किट का पैकेट दिलाया। इसके बाद पुराने बेनजीर कॉलेज के सुनसान हिस्से के खंडहर में ले गया।

स्थानीय युवकों की सजगता से पकड़ाया मोहित को बच्ची के साथ खंडहर में जाते वक्त स्थानीय युवक अलीम खान ने देख लिया। अलीम ने अनहोनी की आशंका के चलते अपने कुछ साथियों को इकट्ठा किया। सभी खंडहर के अंदर घुसे। जहां आरोपी बच्ची के साथ बैड टच करते दिखा।

युवकों ने मोहित को तुरंत पकड़ लिया। डायल 112 बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

वीडियो में लिया दो और लोगों का नाम आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह कह रहा है- रोहित रजक और पवन सतनामी ने भी बच्ची के साथ गलत काम किया है। मैं पांच मिनट पहले ही अंदर आया था और पकड़ा गया।

फिलहाल, पुलिस आरोपी के बयान की तस्दीक कर रही है।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img