Thursday, October 1, 2026
25.9 C
Bhopal

5 दिसंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सीरप के तीन और सैंपल अमानक पाए गए हैं। इनमें डायथिलीन ग्लाइकाल (डीईजी) की मात्रा 42 प्रतिशत पाई गई है। जबकि निर्धारित मानक के अनुसार, किसी भी कफ सीरप में डीईजी की मात्रा 0.1 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। ये तीनों उन बाटल के सैंपल हैं, जो बच्चों द्वारा पीने के बाद बच गए थे।
प्रदेशभर में स्मार्ट मीटरों को लेकर उठ रहे सवालों और शंकाओं को लेकर सरकार ने विधानसभा में जवाब दिया कि स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ता की सहमति लिया जाना आवश्यक नहीं है। बिजली कंपनियों द्वारा चेक मीटरों को लगाया जा रहा है, अभी तक बिजली वितरण कंपनियों ने 31335 चेक मीटर लगाए हैं।
भोपाल के सरकारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएचएमसी) ने एक रिसर्च की है, जिससे यह साबित हुआ है कि होम्योपैथिक दवाएं 60 से 80 साल के बुजुर्गों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इसमें 944 बुजुर्ग मरीजों को शामिल किया गया था, जिसमे दवाई देने से पहले और बाद में शरीर में हुए बदलाव को देखा गया।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उनकी हालत ‘आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपैया’ जैसी हो गई है। किसी के पास वेतन बांटने के लिए राशि नहीं है तो किसी को विकास कार्यों के लिए सरकार का मुंह देखना पड़ रहा है। यह स्थिति इसलिए है क्योंकि नगरीय निकायों का जो बजट प्रबंधन है, वह पूरी तरह से गड़बड़ाया हुआ है। आय का ठीक से आकलन किए बिना बजट अनुमान लगाया जा रहा है। यही कारण है कि नगर निगम और नगरीय निकाय का व्यय आय से अधिक हो रहा है। वे आय अर्जित करने में पीछे तो हैं ही राजस्व वसूली भी नहीं कर पा रहे हैं।
मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने के लिए अगले दस वर्षों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पद पर रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों की शादियों में जाना बंद कर दिया है और अपने गार्ड को ऐसे निमंत्रण पत्र स्वीकार न करने का निर्देश दिया है। उन्होंने शादियों में फिजूलखर्ची बंद करने की सलाह दी।
एलपी
उज्जैन। हीरा मिल की चाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को 19 लाख रुपये के नकली नोट के साथ पकड़ा है। शुक्रवार को पूरे मामले का राजफाश किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात पुलिस टीम ने सोनू नामक एक युवक के घर पर दबिश दी थी, जहां से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए। बताया जा रहा है कि करीब 19 लाख रुपये जब्त किए गए हैं।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img