Sunday, July 5, 2026
33.5 C
Bhopal

भोपाल में अजीबोगरीब चोर को पुलिस ने पकड़ा

भोपाल की कोलार पुलिस ने एक अजीबोगरीब चोर को पकड़ा है। आरोपी महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करता, फिर खुद पहनकर घूमता था। मंगलवार रात वह अमरनाथ कॉलोनी में रहने वाले एक डेरी संचालक के घर घुसा और बालकनी से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा लिए।

डेरी संचालक के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे बालकनी में परछाई दिखी। गेट खोलकर ललकारने पर आरोपी अंडरगारमेंट्स लेकर भाग गया, लेकिन भागते समय उसका श्रमिक कार्ड घर में गिर गया, जिस पर नाम दीपेश लिखा था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने बुधवार दोपहर आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया। पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी सो रहा था और चोरी किए गए अंडरगारमेंट्स उसने पहन रखे थे। इसका वीडियो भी सामने आया है।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने इससे पहले मंदाकिनी कॉलोनी के एक अन्य घर में भी चोरी की थी। भागते समय वहां से चुराए गए अंडरगारमेंट्स उनके घर में छूट गए, जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है।

देखिए तस्वीरें

आरोपी में फेटिशिज्म और वैंडलिज्म जैसी मनोवैज्ञानिक प्रवृत्तियां जेपी अस्पताल के क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. राहुल शर्मा के अनुसार, आरोपी में फेटिशिज्म और वैंडलिज्म जैसी मनोवैज्ञानिक प्रवृत्तियां हो सकती हैं। ऐसे व्यवहार के पीछे महिलाओं के प्रति आक्रोश या नकारात्मक भावनाएं भी कारण हो सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में मनोवैज्ञानिक इलाज और काउंसलिंग जरूरी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

​इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना...

Topics

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img