Saturday, October 3, 2026
33 C
Bhopal

भोपाल के कॉलेज में रैगिंग और मारपीट: सीनियर ने साथी के साथ मिलकर जूनियर के सिर पर मारा डंडा, एफआईआर दर्ज

भोपाल:

राजधानी के एक निजी कॉलेज में बीई सिविल इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के छात्र के साथ रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीनियर छात्र कार्तिक और उसके साथियों ने कॉलेज की कैंटीन में अभद्रता करने के बाद रास्ते में छात्र को घेर लिया और सिर पर डंडे से वार कर दिया। पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​कैंटीन में की थी अभद्रता

घटना 1 अक्टूबर की दोपहर करीब 12:30 बजे की है। पीड़ित छात्र (19 वर्ष) कॉलेज की कैंटीन में चाय पी रहा था। इसी दौरान सीनियर छात्र कार्तिक वहां पहुंचा और धमकाते हुए कहा कि “कॉलेज में नए आए हो, सही तरह से बात किया करो।” छात्र के विरोध करने पर कार्तिक ने उसके पीछे थप्पड़ मार दिया।

​क्‍यार से बाहर निकलते ही किया हमला

दोपहर करीब 2:30 बजे जब छात्र कक्षा से बाहर आया, तो कार्तिक अपने कुछ अन्य साथियों के साथ वहां मौजूद था। उन्होंने छात्र को घेरकर गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर अचानक एक युवक ने डंडे से उसके सिर के पीछे वार कर दिया।

​दोस्तों ने बचाई जान, दी जान से मारने की धमकी

हंगामे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे छात्र के दोस्तों (तनिष और शुभ) ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। इसके बाद आरोपी यह कहते हुए फरार हो गए कि “आज तो बच गए, अगली बार उलझे तो जान से खत्म कर देंगे।” घटना के बाद डरे-सहमे छात्र ने परिजनों को सूचना दी और बिलखिरिया थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Hot this week

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img