Thursday, February 12, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में रात में बसों पर सख्त कार्रवाई

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की टीम ने 16 और 17 जनवरी की दरमियानी रात फायर सेफ्टी ऑडिट के तहत यात्री बसों की सघन जांच की। यह कार्रवाई शाम 8 बजे से रात 1.30 बजे तक की गई। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही सामने आने पर दो यात्री बसों को जब्त किया गया, जबकि दो बसों की फिटनेस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई। इसके अलावा सात यात्री वाहनों पर परमिट शर्तों के उल्लंघन के चलते कुल 3.10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

आरटीओ टीम की जांच में पाया गया कि कुछ बसों में इमरजेंसी एग्जिट बंद थे, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बड़ा खतरा हैं। इसी आधार पर MP69P0982 और PY05A9667 नंबर की बसों की फिटनेस निरस्त की गई। वहीं, MP69P0185 और MP41P1840 नंबर की यात्री बसों को परमिट शर्तों के उल्लंघन के कारण जब्त किया गया।

जांच के दौरान सात अन्य यात्री वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। MP41P1465, BR06GG0717, AR11E9191, AR20E4710, MP36P4433, MP44ZE3884 और WB57J9622 नंबर के वाहनों पर नियमों के उल्लंघन के चलते कुल 3.10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया-

जनवरी को स्लीपर यात्री बसों का विशेष फायर सेफ्टी ऑडिट किया जा रहा है। इस दौरान बसों में मौजूद इमरजेंसी एग्जिट, फायर एक्सटिंग्युशर की स्थिति की जांच की जा रही है। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीटों पर लगे स्लाइडर को भी कटवाया जा रहा है, ताकि आपात स्थिति में किसी भी तरह की बाधा न हो।

Hot this week

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img