Monday, October 12, 2026
32.9 C
Bhopal

भोपाल: मॉर्निंग वॉक पर निकले सेना के रिटायर्ड हवलदार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

​भोपाल:

गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से सेना के 57 वर्षीय रिटायर्ड हवलदार की मौके पर ही मौत हो गई।

​पुलिस के मुताबिक, मृतक सुरेश सिंह कनर्जी (निवासी प्रेम नगर, नारियलखेड़ा) रोज की तरह सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते वक्त यह हादसा हुआ।

​बेटे के लौटने पर हुआ अंतिम संस्कार

सुरेश सिंह सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका बेटा हरीश भी सेना में नायक के पद पर तैनात है। बेटे के भोपाल लौटने के बाद पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

​शुरुआती जांच में परिजनों ने किसी भी तरह के संदेह से इंकार किया है। गौतम नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

Topics

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img