Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

रायसेन से गांजा बेचने भोपाल आए 2 तस्कर गिरफ्तार

भोपाल में रायसेन से गांजा खपाने आए दो तस्करों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम सुभाष नगर इलाके में रेलवे पटरी के किनारे नशे की खेप देने के लिए दोनों पहुंचे थे। वे खरीदार का इंतजार कर रहे थे, तभी सादे कपड़ों में मौजूद पुलिस ने मौके पर दबिश दे दी।

दोनों आरोपी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से 4.7 किलो गांजा जब्त किया गया है। मौके से गांजे के अलावा बैग और पैकिंग सामग्री भी बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है।

ओडिशा से लाया गया था गांजा आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे गांजा ओडिशा से लेकर आए थे। पहले माल को रायसेन में रखा गया था। इसके बाद भोपाल से साढ़े चार किलो गांजे का ऑर्डर मिला था। डिलीवरी देने के लिए वे मंगलवार को रायसेन से भोपाल पहुंचे थे।

पुलिस को बैग से ब्राउन टेप में लिपटे दो पैकेट मिले। जब इन्हें खोलकर देखा गया, तो उनमें हरा गांजा पाया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

क्राइम ब्रांच को एक मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया था कि दो युवक बैग लेकर खड़े हैं और अवैध गांजा बेचने की तैयारी कर रहे हैं। मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार मौके पर दो संदिग्ध नजर आए, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

जानिए कौन हैं दोनों आरोपी पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम रेवाराम कुचबंदिया (26) बताया, जबकि दूसरे का नाम शंशाक (40) है। आरोपियों ने ग्राहक से मुलाकात रेलवे ट्रैक के किनारे तय की थी, ताकि भीड़भाड़ से दूर रहकर सौदा किया जा सके।

सप्लायर की तलाश में पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से भोपाल में गांजा बेचने का काम कर रहे थे। पूछताछ में सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी मिली है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जाएगा।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक जसवंत सिंह सहित क्राइम ब्रांच की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hot this week

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

Topics

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img