Thursday, July 9, 2026
25.3 C
Bhopal

भोपाल में बिना नंबर की गाड़ियों से आए बदमाशों ने किया हमला

भोपाल में कुछ बदमाशों ने एक युवक पर हथौड़े, सब्बल और डंडों से हमला कर दिया। उसके हाथ-पैर कुचल दिए। बेरहमी से तब तक पीटा, जब तक वह बेसुध नहीं हो गया। उसकी कार में तोड़फोड़ की। फिर भाग निकले।

वारदात कोलार इलाके में रविवार सुबह 11 बजे की है। पीड़ित युवक की पहचान रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। कुलदीप निगरानीशुदा हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 12 केस दर्ज हैं। वह अपनी मंगेतर से मिलने शुक्रवार को भोपाल आया था।

हमले के दौरान कई लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन कुलदीप को बचाने की हिम्मत किसी ने नहीं की। वीडियो में एक युवती हमलावरों को ललकारती दिख रही है।

कुलदीप को बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बयान दर्ज कर रही है।

डॉक्टर बोले- हालत नाजुक पुलिस के अनुसार, कुलदीप अपनी कार से कहीं जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने बिना नंबर की एक कार उसकी गाड़ी के आगे और एक कार पीछे लगाकर रास्ता रोक लिया। फिर उसे घसीटकर गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद हमला कर दिया।

बदमाशों के भागने के बाद मौके पर मौजूद लोग कुलदीप को लेकर बंसल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

कुलदीप सिंह के खिलाफ रीवा और जबलपुर में हत्या, मारपीट, रंगदारी, बलवा और अवैध हथियार रखने के 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा था और कोलार के नेताजी हिल्स इलाके में रहने वाली अपनी डेंटिस्ट मंगेतर से मिलने आया था। 6 फरवरी को दोनों की सगाई होनी है।

पुरानी रंजिश के चलते हमले की आशंका कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने कहा- वारदात का पैटर्न देखकर आशंका है कि बदमाशों ने कुलदीप की रेकी की थी। वे पहले से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और मौका मिलते ही हमला कर दिया।

मामले में रीवा पुलिस से संपर्क कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

Topics

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img