Thursday, October 15, 2026
29.5 C
Bhopal

मंदसौर में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने स्कॉर्पियो से पकड़े 1.29 करोड़ रुपए कैश, यूपी के दो लोगों समेत तीन गिरफ्तार

​मंदसौर/शामगढ़:

मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की स्कॉर्पियो कार से 1 करोड़ 29 लाख रुपए की भारी-भरकम नकदी बरामद की है। यह रकम कार में विशेष तौर पर बनाए गए गुप्त खानों (चेंबर) में छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

​सरपंच के घर पर रुकी थी संदिग्ध गाड़ी

​पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरखेड़ा उदा गांव के सरपंच भवानी शंकर मीणा के घर दो संदिग्ध लोग पहुंचे हैं और उनकी स्कॉर्पियो कार में अवैध कैश रखा हुआ है।

​इस सूचना पर शामगढ़, सुवासरा और भानपुरा थानों की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरपंच के घर को घेर लिया और तीनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भवानी शंकर मीणा (49), मोहम्मद इस्लाम (47) और सूर्य प्रकाश गंगवार (59) के रूप में हुई है। इनमें इस्लाम और सूर्य प्रकाश उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं।

​मैकेनिक बुलाकर खुलवाए गए गुप्त खाने

​शुरुआती पूछताछ में जब आरोपी एमपी आने की वजह को लेकर गोलमोल जवाब देने लगे, तो पुलिस उनकी गाड़ी को शामगढ़ थाने ले आई।

​थाने में मैकेनिक को बुलाकर जब कार की बारीकी से जांच कराई गई, तो पता चला कि गाड़ी के अंदर गुप्त चेंबर बनाए गए थे। इन गुप्त खानों से कुल 1 करोड़ 29 लाख रुपए कैश निकला।

​आयकर विभाग और पुलिस कर रही है तहकीकात

​पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में इस नकदी के नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह रकम किसकी थी, कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग (IT Department) को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

Hot this week

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

Topics

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img