Sunday, February 15, 2026
28.1 C
Bhopal

बीएसएफ जवान बने शिकार: फर्जी ‘हेड मैनेजर’ के झांसे में आए आरक्षक, लोन वापसी के नाम पर हुई बड़ी धोखाधड़ी

ग्वालियर। ठगों ने अब देश की सीमा की रक्षा करने वाले जवानों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ग्वालियर के टेकनपुर में पदस्थ बीएसएफ जवान अवनीश खान के साथ ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी डरावनी स्क्रिप्ट लिखकर 8 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि ठगों ने जवान को उनके ही बैंक लोन और गिरते ‘सिबिल स्कोर’ का डर दिखाकर जाल में फंसाया।

बहन की शादी के लिए लिया था लोन

मूल रूप से भिंड (लहार) निवासी 28 वर्षीय अवनीश बीएसएफ टेकनपुर में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने अपनी बहन की शादी के लिए बैंक से 11 लाख रुपये का लोन लिया था। सितंबर 2024 में उनके पास एक कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई दिल्ली का हेड मैनेजर ‘विनोद कुमार’ बताया।

ऐसे बुना ठगी का जाल

ठग ने जवान को डराते हुए कहा कि उनका सिबिल स्कोर (CIBIL) लगातार गिर रहा है, इसलिए बैंक अपना 11 लाख का लोन तुरंत वापस चाहती है। उसने धमकी दी कि यदि पैसे वापस नहीं किए तो बैंक खाता ‘होल्ड’ कर दिया जाएगा और भविष्य में कभी लोन नहीं मिलेगा। साख खराब होने के डर से जवान घबरा गया और खाते में मौजूद 8 लाख रुपये वापस करने को तैयार हो गया। जैसे ही उसने ठग द्वारा भेजा गया ओटीपी (OTP) साझा किया, खाते से 8 लाख रुपये साफ हो गए।

17 महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर

धोखे का अहसास जवान को तब हुआ जब वह बैंक की टेकनपुर शाखा पहुँचा। अधिकारियों ने बताया कि बैंक कभी भी इस तरह फोन पर लोन की वसूली नहीं करता। लंबी जांच और शिकायत के बाद शनिवार को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब उस बैंक खाते की जानकारी जुटा रही है जिसमें यह रकम ट्रांसफर की गई है।

Hot this week

बाल्टी में पानी गर्म करते समय करंट लगने से 7वीं के छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के आनंद नगर इलाके से एक...

शिक्षा जगत के शिखर पुरुष डॉ. भरत छापरवाल का निधन

इंदौर | शिक्षा और चिकित्सा जगत के एक युग...

राजधानी में ‘लेडी गैंग’ का आतंक: आईटी पार्क में शटर उचकाकर चुराईं तीन एलईडी टीवी

​भोपाल। गांधी नगर थाना क्षेत्र के आईटी पार्क स्थित...

Topics

शिक्षा जगत के शिखर पुरुष डॉ. भरत छापरवाल का निधन

इंदौर | शिक्षा और चिकित्सा जगत के एक युग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img