Sunday, August 23, 2026
28.1 C
Bhopal

राजधानी में नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच की स्ट्राइक: 3 लाख के गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए क्राइम ब्रांच ने शनिवार सुबह एक महिला तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से 10 किलो 270 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर एमपी नगर इलाके में डिलीवरी देने आने वाली है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एमपी नगर स्थित जीवन बीमा (LIC) कार्यालय के सामने मैदान की घेराबंदी की और संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया।

सफेद बोरी में छिपा रखी थी खेप

तलाशी के दौरान महिला के पास मौजूद एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी से खाकी टेप में लिपटे तीन बड़े पैकेट मिले। जांच करने पर उसमें 10 किलो से अधिक गांजा पाया गया। पकड़ी गई महिला की पहचान 50 वर्षीय सीता बाई कुचबंदिया के रूप में हुई है, जो सीहोर के गंज मोहल्ला की रहने वाली है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वह यह खेप किसे सप्लाई करने आई थी और इस तस्करी के पीछे और कौन से बड़े नाम शामिल हैं।

Hot this week

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

Topics

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img