Monday, October 26, 2026
22.9 C
Bhopal

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण बैंक की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। परीक्षा पास करने के बाद जब ‘असली’ अभ्यर्थी ज्वाइनिंग करने बैंक पहुंचा, तो उसकी सूरत परीक्षा के समय लिए गए फोटो से मेल नहीं खाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​कैसे खुला राज?

​यह मामला सितंबर 2023 का है, जब बिलखिरिया स्थित आईओन प्रेस्टीज कॉलेज में ऑल इंडिया लेवल की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। नियम के मुताबिक, परीक्षा के दौरान हर अभ्यर्थी का लाइव फोटो लिया जाता है। हाल ही में जब चयनित उम्मीदवार बैंक में ज्वाइनिंग और दस्तावेजों के सत्यापन (Verification) के लिए पहुंचा, तो बैंक प्रबंधन ने उसकी फोटो का मिलान सॉफ्टवेयर में दर्ज फोटो से किया। दोनों चेहरों में ज़मीन-आसमान का अंतर देखकर अधिकारी दंग रह गए।

​जांच के घेरे में ‘डिजिटल मुन्नाभाई’

​पुलिस को अंदेशा है कि यह किसी बड़े संगठित गिरोह का काम हो सकता है, जो पैसों के बदले डमी कैंडिडेट (दूसरे की जगह बैठने वाले) उपलब्ध कराते हैं। बिलखिरिया पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

​पुलिस जांच के मुख्य बिंदु:

  • ​डिजिटल साक्ष्य: परीक्षा के समय का लॉगिन डेटा और आईपी एड्रेस (IP Address) खंगाला जा रहा है।
  • ​तकनीकी जांच: साइबर विशेषज्ञों की मदद से दोनों फोटो की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।
  • ​सीसीटीवी फुटेज: परीक्षा केंद्र के डिजिटल रिकॉर्ड और फुटेज की जांच की जा रही है ताकि डमी कैंडिडेट की पहचान हो सके।

Hot this week

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img