Wednesday, October 28, 2026
28.2 C
Bhopal

नशे की खेप के साथ ‘साहिल’ और ‘चिटकू’ गिरफ्तार, MR सप्लाई करता था नशीली गोलियां

​इंदौर। शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ खजराना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मेडिकल फील्ड की आड़ में प्रतिबंधित अल्प्राजोलम (Alprazolam) टेबलेट की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से करीब 61 हजार रुपए से अधिक कीमत की दवाएं जब्त की हैं।

​ऐसे चलता था ‘वॉट्सऐप’ वाला खेल

​खजराना थाना टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान अकरम उर्फ चिटकू और साहिल के रूप में हुई है। जांच में खुलासा हुआ है कि ये आरोपी बेहद शातिर तरीके से काम करते थे। आरोपी पहले संभावित ग्राहकों को वॉट्सऐप पर दवाओं की फोटो भेजते थे। जब ग्राहक की पहचान पुख्ता हो जाती थी, तभी माल की डिलीवरी दी जाती थी।

​नेटवर्क का मास्टरमाइंड है MR साहिल

​पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी साहिल पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) है। दवा बाजार में अच्छी पैठ होने के कारण वह आसानी से मेडिकल दुकानों से थोक में नशीली गोलियां उठा लेता था। इसके बाद अकरम उर्फ चिटकू इन दवाओं को शहर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करता था। मुनाफे की रकम दोनों आपस में बांट लेते थे।

​पुलिस का अगला कदम:

पुलिस अब उन मेडिकल स्टोर संचालकों और थोक व्यापारियों की कुंडली खंगाल रही है, जो बिना प्रिस्क्रिप्शन के साहिल को इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं उपलब्ध करा रहे थे। आरोपियों का मोबाइल डेटा भी रिकवर किया जा रहा है।

Hot this week

इंदौर में बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ रुपए की अवैध शराब जब्त, दो ट्रक पकड़े

इंदौर: मंगलवार रात आबकारी विभाग और DGGI (डायरेक्टरेट जनरल...

खजूरी सड़क थाना बना आईएसओ (ISO) प्रमाणित, आधुनिक स्वरूप में हुआ शुभारंभ

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क थाने को बेहतर पुलिसिंग,...

Topics

इंदौर में बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ रुपए की अवैध शराब जब्त, दो ट्रक पकड़े

इंदौर: मंगलवार रात आबकारी विभाग और DGGI (डायरेक्टरेट जनरल...

खजूरी सड़क थाना बना आईएसओ (ISO) प्रमाणित, आधुनिक स्वरूप में हुआ शुभारंभ

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क थाने को बेहतर पुलिसिंग,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img