Monday, July 6, 2026
24.8 C
Bhopal

नशे की खेप के साथ ‘साहिल’ और ‘चिटकू’ गिरफ्तार, MR सप्लाई करता था नशीली गोलियां

इंदौर। शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ खजराना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मेडिकल फील्ड की आड़ में प्रतिबंधित अल्प्राजोलम (Alprazolam) टेबलेट की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से करीब 61 हजार रुपए से अधिक कीमत की दवाएं जब्त की हैं।

ऐसे चलता था ‘वॉट्सऐप’ वाला खेल

​खजराना थाना टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान अकरम उर्फ चिटकू और साहिल के रूप में हुई है। जांच में खुलासा हुआ है कि ये आरोपी बेहद शातिर तरीके से काम करते थे। आरोपी पहले संभावित ग्राहकों को वॉट्सऐप पर दवाओं की फोटो भेजते थे। जब ग्राहक की पहचान पुख्ता हो जाती थी, तभी माल की डिलीवरी दी जाती थी।

नेटवर्क का मास्टरमाइंड है MR साहिल

​पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी साहिल पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) है। दवा बाजार में अच्छी पैठ होने के कारण वह आसानी से मेडिकल दुकानों से थोक में नशीली गोलियां उठा लेता था। इसके बाद अकरम उर्फ चिटकू इन दवाओं को शहर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करता था। मुनाफे की रकम दोनों आपस में बांट लेते थे।

पुलिस का अगला कदम:

पुलिस अब उन मेडिकल स्टोर संचालकों और थोक व्यापारियों की कुंडली खंगाल रही है, जो बिना प्रिस्क्रिप्शन के साहिल को इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं उपलब्ध करा रहे थे। आरोपियों का मोबाइल डेटा भी रिकवर किया जा रहा है।

Hot this week

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...

Topics

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

​छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img