Friday, July 17, 2026
28.3 C
Bhopal

मध्य प्रदेश में सफाईकर्मियों को हर माह मिलेगा 150 रुपये का जोखिम भत्ता

भोपाल(राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में सफाईकर्मियों को राज्य सरकार हर माह 150 रुपये जोखिम भत्ता देगी। वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण में शहरों की रेंकिंग के आधार पर सफाई कर्मी को सम्मान निधि दी जाएगी। यह घोषणा शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। वे अपने जन्म दिवस पर राजधानी में सफाई मित्र सेवा सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों को अब सफाई मित्र कहा जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों के पैर धुलाए और पोछें। उन्होंने सफाई कर्मियों को भोजन परोसा और साथ बैठकर भोजन भी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण किया और सफाई कर गीला-सूखा कचरा गाड़ी में डाला।

naidunia

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों की सात, पांच, तीन और एक स्टार रेंकिंग आने पर क्रमशः सात, पांच, तीन और एक हजार रुपये सफाई कर्मियों को सम्मान निधि दी जाएगी। सम्मान की बेला आने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सम्मान करवाने नहीं करने आया हूं। सफाई कर्मियों के पैर धुलाना भी सिर्फ कर्मकांड नहीं है। मैं हृदय से सम्मान करता हूं। आपके परिश्रम के कारण स्वच्छता रहती है। ये सबसे बड़ा काम है। आप काम न करें तो शहर में कई तरह की बीमारी फैल जाएं।

naidunia

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था जहां स्वच्छता है वहां भगवान है। फिर प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान चलाया। जनता से अपील की कि सफाई करने वालों का सम्मान कीजिए। उन्होंने सफाईकर्मियों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार आपके साथ सदैव खड़ी है। आपकी कठिनाइयां मैं जानता हूं। उनका समय पर निराकरण करूंगा। बच्चे पढाई में पीछे न रह जाएं। इसलिए कई योजनाएं बनाई हैं। मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों से अपील की कि स्वच्छता में भोपाल को भी नंबर वन बना दें। इंदौर तो पहले से ही है। प्रदेश के दूसरे शहर भी इसमें आ रहे हैं।

naidunia

Hot this week

इंदौर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में...

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने फूंका जीत का बिगुल, चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

​दतिया। विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने...

Topics

इंदौर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में...

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने फूंका जीत का बिगुल, चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

​दतिया। विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने...

मप्र वक्फ बोर्ड विवाद: AIMIM ने अध्यक्ष के सामाजिक बहिष्कार का किया ऐलान

​भोपाल: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों...

भोपाल: डेयरी की आड़ में गौवंश वध का भंडाफोड़, मांस और हथियार बरामद

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कमल नगर में शुक्रवार...

बीएसएफ जवान के सूने घर में बड़ी चोरी, 5 लाख का माल पार

​ग्वालियर। सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली इलाके में चोरों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img