Friday, July 3, 2026
25.6 C
Bhopal

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान संगठन ने विभाग में चल रही गंभीर गड़बड़ियों का कच्चा चिट्ठा खोलते हुए एक साथ 25 ज्ञापन सौंपे।

फर्जी अस्पतालों और नियुक्तियों पर घेरा

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी और NSUI उपाध्यक्ष रवि परमार के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में फर्जी अस्पतालों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। साथ ही नर्सिंग कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी की नियुक्ति और आयुष्मान योजना में करोड़ों के फर्जीवाड़े के दस्तावेज भी मंत्री को सौंपे गए। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि इन घोटालों से न केवल सरकारी खजाने को चपत लग रही है, बल्कि आम जनता और छात्रों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है।

अधिकारियों पर संरक्षण देने का आरोप

NSUI नेताओं ने सीधे तौर पर विभागीय अधिकारियों को निशाने पर लिया। उन्होंने मांग की कि भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाले संदिग्ध अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। रवि परमार ने चेतावनी दी कि यदि राजधानी भोपाल सहित अन्य जिलों के दोषी अधिकारियों पर समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन शुरू करेगा।

​इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर, प्रदेश सचिव सैयद अल्तमस सहित अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Hot this week

बैरसिया पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7 बाइक और नकदी जब्त

​बैरसिया (भोपाल)। भोपाल देहात पुलिस ने जुआं-सट्टा के खिलाफ...

भोपाल: शहर के प्रमुख चौराहों से हटेगी जाम की समस्या, प्रशासन सख्त

​भोपाल। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

Topics

बैरसिया पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7 बाइक और नकदी जब्त

​बैरसिया (भोपाल)। भोपाल देहात पुलिस ने जुआं-सट्टा के खिलाफ...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img