Saturday, September 26, 2026
25.1 C
Bhopal

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान संगठन ने विभाग में चल रही गंभीर गड़बड़ियों का कच्चा चिट्ठा खोलते हुए एक साथ 25 ज्ञापन सौंपे।

​फर्जी अस्पतालों और नियुक्तियों पर घेरा

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी और NSUI उपाध्यक्ष रवि परमार के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में फर्जी अस्पतालों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। साथ ही नर्सिंग कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी की नियुक्ति और आयुष्मान योजना में करोड़ों के फर्जीवाड़े के दस्तावेज भी मंत्री को सौंपे गए। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि इन घोटालों से न केवल सरकारी खजाने को चपत लग रही है, बल्कि आम जनता और छात्रों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है।

​अधिकारियों पर संरक्षण देने का आरोप

NSUI नेताओं ने सीधे तौर पर विभागीय अधिकारियों को निशाने पर लिया। उन्होंने मांग की कि भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाले संदिग्ध अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। रवि परमार ने चेतावनी दी कि यदि राजधानी भोपाल सहित अन्य जिलों के दोषी अधिकारियों पर समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन शुरू करेगा।

​इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर, प्रदेश सचिव सैयद अल्तमस सहित अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img