Friday, July 3, 2026
28.4 C
Bhopal

भोपाल: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, 75 वर्षीय पड़ोसी वकील गिरफ्तार

भोपाल। शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 75 वर्षीय बुजुर्ग वकील ने पड़ोस में रहने वाली 5 साल की किंडरगार्टन छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खेलने गई थी मासूम

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता डिफेंस ऑफिसर हैं। आरोपी वकील अपनी बेटी और नातिन के साथ रहता है। मासूम अक्सर आरोपी की नातिन के साथ खेलने उसके घर जाती थी। 3 मई को भी जब बच्ची वहां गई, तब आरोपी उसे बहाने से दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ गलत काम किया।

दर्द होने पर मां को बताया

घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने घर लौटकर अपनी मां से निजी अंग में दर्द की शिकायत की। शरीर पर खरोंच के निशान देख परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहाँ बच्ची के साथ हुई ज्यादती की पुष्टि हुई। मासूम ने अपनी मां को बताया कि “पड़ोस वाले नाना” ने उसके साथ गंदी हरकत की है।

आरोपी भेजा गया जेल

हबीबगंज थाना एसआई मुक्ता शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Hot this week

भोपाल: शहर के प्रमुख चौराहों से हटेगी जाम की समस्या, प्रशासन सख्त

​भोपाल। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

इंदौर में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ व धमकी के तीन मामले, पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं और...

Topics

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img