Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, 75 वर्षीय पड़ोसी वकील गिरफ्तार

​भोपाल। शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 75 वर्षीय बुजुर्ग वकील ने पड़ोस में रहने वाली 5 साल की किंडरगार्टन छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​खेलने गई थी मासूम

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता डिफेंस ऑफिसर हैं। आरोपी वकील अपनी बेटी और नातिन के साथ रहता है। मासूम अक्सर आरोपी की नातिन के साथ खेलने उसके घर जाती थी। 3 मई को भी जब बच्ची वहां गई, तब आरोपी उसे बहाने से दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ गलत काम किया।

​दर्द होने पर मां को बताया

घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने घर लौटकर अपनी मां से निजी अंग में दर्द की शिकायत की। शरीर पर खरोंच के निशान देख परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहाँ बच्ची के साथ हुई ज्यादती की पुष्टि हुई। मासूम ने अपनी मां को बताया कि “पड़ोस वाले नाना” ने उसके साथ गंदी हरकत की है।

​आरोपी भेजा गया जेल

हबीबगंज थाना एसआई मुक्ता शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img