Friday, July 3, 2026
30.5 C
Bhopal

मालीखेड़ी: कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

भोपाल। राजधानी के मालीखेड़ी इलाके में बुधवार दोपहर एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रिहायशी इलाके के पास स्थित इस गोदाम में दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते पूरा टीन शेड वाला गोदाम आग की चपेट में आ गया, जिससे लाखों का माल जलकर राख हो गया।

​क्षेत्रीय पार्षद विकास पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि गोदाम के ठीक पास कोई मकान नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, आग की लपटें देख आसपास के लोग दहशत में आ गए और खुद भी बचाव कार्य में जुट गए।

नरवाई बनी वजह! शुरुआती जानकारी के अनुसार, गोदाम के पास लगे खेतों में नरवाई (फसल के अवशेष) जलाई जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि वहीं से उठी चिंगारी ने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं।

Hot this week

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...

भूषण स्टील मामला: नीरज सिंघल की पत्नी की 58 करोड़ की संपत्ति कुर्क

​इंदौर/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भूषण स्टील लिमिटेड...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img