Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

मालीखेड़ी: कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

​भोपाल। राजधानी के मालीखेड़ी इलाके में बुधवार दोपहर एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रिहायशी इलाके के पास स्थित इस गोदाम में दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते पूरा टीन शेड वाला गोदाम आग की चपेट में आ गया, जिससे लाखों का माल जलकर राख हो गया।

​क्षेत्रीय पार्षद विकास पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि गोदाम के ठीक पास कोई मकान नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, आग की लपटें देख आसपास के लोग दहशत में आ गए और खुद भी बचाव कार्य में जुट गए।

​नरवाई बनी वजह! शुरुआती जानकारी के अनुसार, गोदाम के पास लगे खेतों में नरवाई (फसल के अवशेष) जलाई जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि वहीं से उठी चिंगारी ने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img