Monday, June 29, 2026
30.1 C
Bhopal

पानी की किल्लत से फूटा जनता का गुस्सा, निगम दफ्तर के बाहर फोड़े मटके

भोपाल। राजधानी के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में पिछले एक महीने से जारी पानी की भारी किल्लत ने अब उग्र रूप ले लिया है। सोमवार को साकेत नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने नगर निगम वार्ड-56 के ऑफिस का घेराव किया और खाली मटके फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया।

एक महीने से बूंद-बूंद को तरस रहे लोग

​प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील प्रजापति ने कहा कि बरखेड़ा पठानी के माता मंदिर क्षेत्र में हालात बेहद खराब हैं। क्षेत्रीय निवासियों का आरोप है कि पेयजल टंकी खाली रहने के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। आलम यह है कि लोगों को दिनभर में मुश्किल से दो बाल्टी पानी भी नसीब नहीं हो रहा। बार-बार शिकायत के बाद भी निगम अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

​नारेबाजी के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नियमित जलापूर्ति की मांग की। अध्यक्ष प्रजापति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।

​इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से हरिराम प्रजापति, दीपक गुप्ता, केबी सिंह, राम बहादुर कुशवाह, आर. भलोट, वीरू लाहारी, ललिता प्रजापति और उपजेंद्र सिंह ठाकुर सहित क्षेत्र के कई परेशान रहवासी शामिल हुए।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img