Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस और सुधार कार्य के चलते इन क्षेत्रों में 2 से 6 घंटे तक सप्लाई बंद रहेगी। भीषण गर्मी के बीच कटौती से लोगों को परेशानी हो सकती है, इसलिए विभाग ने सलाह दी है कि पानी भरने और अन्य बिजली से जुड़े जरूरी काम समय रहते निपटा लें।

​प्रमुख इलाकों में कटौती का समय:

  • ​सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक: आनंद नगर चौराहा, शंकर गार्डन, राजीव गांधी कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, रत्नागिरी तिराहा व आसपास।
  • ​सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: चांदबाड़ी, शिवशक्ति नगर, प्रेम नगर, कोकता, ट्रांसपोर्ट नगर, डायमंड सिटी, कस्तूरी कोर्टयार्ड, राजधानी परिसर, खेजड़ा, गिन्नौरी रोड, चौबदारपुरा, पल्लवी नगर, ओपेल रेजीडेंसी, सुरेंद्र रेजीडेंसी, सुमित्रा विहार और वरुण सोसायटी।
  • ​सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक: एम्राल्ड कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अमराई व आसपास।
  • ​दोपहर 12 से 2 बजे तक: अरविंद विहार, रामेश्वरम, बाग सेवनिया, नंद गांव और द्वारिका परिसर।

​इसके अलावा बैरागढ़ चिचली, सिग्नेचर 360, एमएलए रेस्ट हाउस और मालवीय नगर जैसे इलाकों में भी सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहेगी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img