Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

‘नोटों की बारिश’ का झांसा देकर लाखों ठगने वाले तांत्रिक गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

​मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र और चमत्कार के नाम पर धन दोगुना करने का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि ‘गुरुजी’ समेत दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं।

​ऐसे बुना ठगी का जाल:

पुलिस के अनुसार, ग्राम नंदावदा निवासी वर्दीचन्द्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अमर सिंह नामक व्यक्ति ने उसे “गुरुजी” से मिलवाया, जो पूजा के जरिए नोटों की बारिश कराने का दावा करते थे। आरोपियों ने पहले पूजा के नाम पर फरियादी से 2.51 लाख रुपये ऐंठे। इसके बाद तंत्र क्रिया को पूरा करने के बहाने वे उसे ओंकारेश्वर ले गए।

​मौत का नाटक कर डराया:

ठगी की साजिश यहीं खत्म नहीं हुई। ओंकारेश्वर के घाट पर पूजा के दौरान गिरोह के एक सदस्य भैरूलाल ने ‘मरने’ का नाटक किया। आरोपियों ने फरियादी को डराया कि पूजा में इंसान की बलि (मौत) हो गई है और अब मामला रफा-दफा करने के लिए मृतक के परिवार को पैसे देने होंगे। डर के मारे फरियादी ने आरोपियों को 5.20 लाख रुपये और दे दिए।

​नशे में खुला राज:

धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब मुख्य आरोपी अमर सिंह ने शराब के नशे में फरियादी को बता दिया कि मरने का नाटक करने वाला व्यक्ति जिंदा है। पुलिस जांच में पता चला कि ‘मृतक’ बना भैरूलाल पहले भी ऐसे मामलों में जेल जा चुका है।

​पुलिस कार्रवाई:

थाना प्रभारी हरीश मालवीय ने बताया कि आरोपी जगदीश सोलंकी और भैरूलाल कनारची को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से 40 हजार रुपये नकद, एक कार और बाइक जब्त की गई है। फरार आरोपी वाहिद हुसैन (नकली गुरुजी) और अमर सिंह की तलाश जारी है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img