Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस का ‘धक्का मार्च’

​भोपाल। राजधानी भोपाल में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस ने एक अनोखा प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्कूटी को धक्का लगाते हुए न्यू मार्केट स्थित नानके पेट्रोल पंप तक ‘धक्का मार्च’ निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से पेट्रोल भरवाकर ईंधन के दामों में राहत देने की मांग की।

​प्रदर्शन के दौरान रीना बोरासी ने कहा, “पेट्रोल-डीजल की मार सिर्फ मुझ पर नहीं, बल्कि पूरे देश की आम जनता पर है। इससे घर का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है और रसोई से लेकर सब्जी तक हर चीज महंगी हो गई है।” उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संकट के समय सरकार जनता से सहयोग मांगती है, लेकिन महंगाई कम करने के लिए उसके पास कोई ठोस रणनीति नहीं है।

​वहीं, महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता रोशनी यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए। सरकार सिर्फ चुनाव के वक्त जनता की हितैषी बनती है। चुनाव बीत जाने के बाद न तो एलपीजी सिलेंडर 400 रुपये का हुआ और न ही लाड़ली बहनों को 3 हजार रुपये मिले।

​चर्चा में रहा यू-टर्न: प्रदर्शन के दौरान एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। महंगाई के खिलाफ स्कूटी को धक्का मारकर विरोध जताने के बाद, कई महिला कार्यकर्ता वापस जाने के लिए अपनी चार पहिया (फोर-व्हीलर) गाड़ियों में बैठकर रवाना हुईं, जो वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

Hot this week

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img