Thursday, July 2, 2026
27.7 C
Bhopal

कोलार में अड़ीबाजी करने वाला आदतन अपराधी चंद घंटों में गिरफ्तार, सिर पर मारी थी बीयर की बोतल

भोपाल। राजधानी के कोलार रोड थाना इलाके में शराब पीने के लिए पैसे वसूलने (अड़ीबाजी) और दुकानदार व उसके दोस्तों पर जानलेवा हमला करने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने वारदात के महज दो घंटे के भीतर दबोच लिया। आरोपी पहले से ही एक आदतन अपराधी है, जिस पर आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

दुकान खोलने से मना करने पर किया हमला

पुलिस के अनुसार, शनिवार (16 मई) को फरियादी प्रिंस सिंघई (29 वर्ष) निवासी दानिश कुंज अपने दोस्त मानस मौर्या की बर्थडे पार्टी से लौटकर जे.के. तिराहे के पास खड़े थे। इसी दौरान वहां पल्सर मोटरसाइकिल से सी-29 जेके टाउन निवासी अभिषेक द्विवेदी (34 वर्ष) आया। उसने प्रिंस पर जबरन अपना पान का ठेला खोलकर सामान देने का दबाव बनाया। जब प्रिंस ने दुकान खोलने से मना किया, तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया।

बीच-बचाव करने आए दोस्त का सिर फोड़ा

गाली देने का विरोध करने पर आरोपी अभिषेक ने प्रिंस के दोस्त दिव्यांश गौर के सिर पर बीयर की बोतल मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बीच-बचाव करने आए प्रिंस के साथ भी आरोपी ने लात-घूसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अपराध क्रमांक 279/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

2 घंटे में दबोचा, पुराना आपराधिक रिकॉर्ड आया सामने

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार और एडिशनल कमिश्नर शैलेंद्र चौहान के निर्देश पर कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी मदद और मुखबिरों के जाल के जरिए घटना के महज दो घंटे के भीतर आरोपी अभिषेक द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी अभिषेक के खिलाफ साल 2016 से अब तक कोलार थाने में ही मारपीट, गाली-गलौज, दहेज प्रताड़ना और अड़ीबाजी के कुल 6 गंभीर मामले दर्ज हैं।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img