Wednesday, September 30, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर मरा हुआ समझ के की खुदकुशी

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरी (सी-सेक्टर) में रविवार सुबह घरेलू विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रहने वाले लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया (50) ने चरित्र शंका में अपनी लिव-इन पार्टनर कल्पना भारती पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया। महिला का सिर फोड़ने के बाद, उसे मृत समझकर लक्ष्मण ने खुद के गले और पेट पर चाकू मारकर आत्महत्या कर ली।

​सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला का हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है।

​चरित्र शंका में अक्सर होता था विवाद

​एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी के मुताबिक, पेशे से ड्राइवर लक्ष्मण की पत्नी की 5 साल पहले मौत हो चुकी थी। इसके बाद से वह पति से अलग रह रही कल्पना के साथ लिव-इन में रह रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि लक्ष्मण, कल्पना के चरित्र पर शक करता था, जिसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था।

​पुलिस की कार्रवाई: एफएसएल (FSL) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य और वारदात में इस्तेमाल चाकू जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img