Thursday, July 2, 2026
24.7 C
Bhopal

फोन पर बात करते समय तीसरी मंजिल से गिरीं वेटनरी डॉक्टर की पत्नी, मौत

भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित संजीव नगर कॉलोनी में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रहने वाली 48 वर्षीय गृहणी संध्या शुक्ला की तीसरी मंजिल से नीचे गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पति विनोद शुक्ला पेशे से वेटनरी (पशु) डॉक्टर हैं।

​पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को संध्या शुक्ला अपने घर की तीसरी मंजिल पर खड़ी होकर मोबाइल फोन पर बात कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे नीचे जा गिरीं। ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

​घटना की सूचना मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img