Thursday, July 2, 2026
24.7 C
Bhopal

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा को किया ब्लैकमेल, फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर (गांधी नगर)। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना एक बार फिर एक स्कूली छात्रा के लिए बड़ी मुसीबत बन गया। गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर छात्रा से दोस्ती करने के बाद उसे ब्लैकमेल करने और उसके अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

​वीडियो कॉल पर की अश्लील बातें, फिर दी जान से मारने की धमकी

​गांधी नगर पुलिस के अनुसार, पीड़ित स्कूली छात्रा की करीब एक महीने पहले इंस्टाग्राम पर गौरख पाटिल नाम के युवक से जान-पहचान हुई थी। दोस्ती बढ़ने पर आरोपी वीडियो कॉल कर अश्लील बातें करने लगा। झांसे में आकर छात्रा ने आरोपी की मांग पर अपने कुछ निजी फोटो और वीडियो उसे भेज दिए।

​इन फोटो-वीडियो को हाथ लगते ही आरोपी का असली चेहरा सामने आ गया। वह छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा और विरोध करने पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे छात्रा ने अपने मोबाइल से वे सारे फोटो-वीडियो डिलीट कर दिए, लेकिन आरोपी के पास उनका बैकअप मौजूद था।

​रिश्तेदार को भेजे फोटो, तब खुला राज

​जब छात्रा ने उसकी बात मानना बंद कर दिया, तो आरोपी ने प्रताड़ना का नया तरीका निकाला। उसने छात्रा की मौसी की लड़की (बहन) को इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और छात्रा के वे आपत्तिजनक फोटो-वीडियो उसे फॉरवर्ड कर दिए। जब यह बात परिवार तक पहुंची और उन्होंने छात्रा से कड़ाई से पूछताछ की, तब जाकर इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

फिलहाल गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी गौरख पाटिल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट और उसकी लोकेशन को ट्रेस कर रही है।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img